Saturday 11 August 2012

Kavi Shiromani Pandit Mange Ram Sangi


ब्रह्मा जी ने सब कुछ सुनके प्रथ्वी के दुखों को महसूस किया,उसके बाद श्री ब्रह्मा जी ने विष्णु भगवन जी को प्रथ्वी पर पैदा होकर संसार के दुखों को दूर करने के लिए योजना बनाई-
                                          जवाब ब्रह्मा का विष्णु से 
काम,क्रोध,मद-लोभ मारियो|
यदु वंश म्ह  जन्म धारियों|
वसुंधरा का भार तारियो,मथुरा म्ह जाके||टेक||

या सै इश्वर की परमगति,
न्यू जाणे सै जति और सति,
पति और पत्नी पुत्र संग म्ह,
हरदम लड़े धर्म की जंग म्ह|
क्रष्ण रास करे हरि रंग म्ह,वेद धुणी गाके||१||
वसुंधरा का भार तारियो,मथुरा म्ह जाके||टेक||

सदा भक्तां की करो तम मेर,
आ ज्यागा राम जमाना फेर,
देर नही सै  झटपट होंगे,
देवकी के क्रष्ण प्रगट होंगे|
रास दिखा के लटपट होंगे,पिचकारी ठाके||२||
वसुंधरा का भार तारियो,मथुरा म्ह जाके||टेक||

शिव की पूजा करेंगे हमेश,
न्यारा रहे यो ब्रज का  देश,
शेष नाग जल रखने वाला,
शंख चक्र हल रखने वाला|
बलभद्र बल रखने वाला,दूध दही खाके||३||
वसुंधरा का भार तारियो,मथुरा म्ह जाके||टेक||

हर के गुण गाए सुबह शाम,
आज हमारे सिद्ध हो ज्यागे काम,
मांगेराम ब्रह्म की बाणी,
देवकी मैया दुर्गे भवानी|
यशोदा मैया नन्द की राणी,जा प्लज्या उस माँ के||४||
वसुंधरा का भार तारियो,मथुरा म्ह जाके||टेक||


No comments:

Post a Comment